यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी, 21 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

प्रयागराज, 16 नवंबर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई है। विद्यालय 21 नवंबर तक साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

यह जानकारी सोमवार को परिषद के सचिव भगवती सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों की सूची में विद्यालयों के छात्र आवेदन भी शामिल हैं। संबंधित विद्यालय सूची का अवलोकन कर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में किसी तरह की आपत्ति या शिकायत होने पर परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित है। इसके बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।