ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत
प्रयागराज, 14 जुलाई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र के रिंगरोड के पास मंगलवार को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई। वहीं चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त नगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में मृत कानपुर जिले की रहने वाली मीना देवी(55) है। वह यहां अपने रिश्तेदार के घर प्रयागराज आई हुई थी। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रही थी। रास्ते में औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित रिंगरोड के पास मोटरसाइकिल में एक ट्रक ने टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई।
डीसीपी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।