सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, साथी घायल

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, साथी घायल

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत, साथी घायल

प्रयागराज, 21 जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में कोरांव थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव निवासी उमेश कुमार कोल (22) की मौत हुई है। जबकि हादसे में मिर्जापुर जिले के बगौत बरौंधा गांव निवासी दिवाकर घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि उमेश कुमार कोल तीन भाइयों में छोटा था। प्राइवेट काम करके अपना खर्च चलाता था। वह मंगलवार को मोटरसाइकिल से रिश्तेदार को छोड़ने के लिए घर से निकला और रास्ते में अचानक एक खम्भे में भिड़ गया, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिश्तेदार दिवाकर को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की।