मीरजापुर के हलिया धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू, पहले दिन 100 क्विंटल धान की हुई खरीद

मीरजापुर के हलिया धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू, पहले दिन 100 क्विंटल धान की हुई खरीद

मीरजापुर के हलिया धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू, पहले दिन 100 क्विंटल धान की हुई खरीद

मीरजापुर, 17 नवंबर  उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में राजकीय धान क्रय केंद्र हलिया प्रथम पर मंगलवार को कांटा पूजन के साथ धान खरीद शुरू हो गई। केंद्र प्रभारी शिवम सिंह ने पूजन के बाद गढ़वा गांव निवासी वरिष्ठ किसान एवं समाजसेवी विनोद सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद उनसे 100 क्विंटल धान की खरीद कर सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। टोकन प्रणाली के माध्यम से उपज खरीदी जाएगी, जिससे किसानों को अपनी बारी के अनुसार धान बेचने में सुविधा होगी। तौल, नमी की जांच और भुगतान की प्रक्रिया शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी कराई जाएगी।

उन्होंने किसानों से अपील की कि निर्धारित टोकन के अनुसार ही धान लेकर क्रय केंद्र पहुंचें और खरीद प्रक्रिया में सहयोग करें। केंद्र पर खरीद शुरू होने से क्षेत्रीय किसानों में खुशी है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें उपज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा।