बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मामा-भांजे समेत तीन युवकों की मौत

बस स्टैंड जा रहे थे तीनों युवक, चौपाल सागर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर; परिवारों में मचा कोहराम

बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मामा-भांजे समेत तीन युवकों की मौत

बहराइच, 16 नवंबर । उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मामा-भांजे समेत तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

रिसिया जमाल गांव निवासी रामू (25) चेन्नई में मजदूरी करते और कुछ दिन पहले ही घर आए थे। सोमवार दोपहर रामू, भांजे मुकेश (22) और गांव के रामकिशोर के साथ बाइक से बस स्टैंड जा रहे थे। बाइक मुकेश चला रहा था। जैसे ही वह तीनाें बहराइच-नानपारा मार्ग पर चौपाल सागर के पास पहुंचे, तभी सामने से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि हादसे में मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।