चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार
प्रयागराज, 14 जून । प्रयागराज जिले में स्थित बहरिया थाना की पुलिस टीम रविवार को चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन चाेराें को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से कुल 22.30 ग्राम पीली धातु व 314.29 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, दाे लोहे के इंजन, एक सिलाई मशीन, कुल 10,500 रूपये और व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के तुलापुर सिकन्दरा निवासी समीर पुत्र इमाम अली, पड़ोसी उज्जवल साहू उर्फ भोला उर्फ भंटा तेली पुत्र अरविंद कुमार साहू , प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना एवं चौराहा निवासी राजेश सोनी पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ सोनी है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ बहरिया में धारा 108, 26 धारा-305(ए), 331(4) भा,न्या,सं, के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपितों ने मुकदमा वादी के घर का ताला तोड़कर घर में रखे बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर वादी मुकदमा के पत्नी एवं माँ का सोने एवं चाँदी के गहने एवं नगद रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बहरिया पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि समीर और उसका दोस्त उज्जवल साहू उर्फ भोला उर्फ भंटा उपरोक्त जिला कारागार जनपद प्रतापगढ़ जेल में बंद थे तो वही उनकी दोस्ती जेल में ही राजेश सोनी पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ सोनी निवासी ग्राम जेठवारा चौराहा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के साथ हुई थी, तभी से वे लोग एक दुसरे को जानते थे । पुलिस ने तीनाें चाेराें काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।