प्रयागराज में तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

प्रयागराज में तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

प्रयागराज में तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

प्रयागराज, 24 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित झूंसी थाना एवं एसओजी नगर टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम बुधवार को तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से चोरी के पीली एवं सफेद धातु के आभूषण, एक लैपटॉप, 45 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि थाना झूंसी में पंजीकृत तीन अलग-अलग चोरी के मुकदमों में वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ विकास और अमित यादव को सूचना पर ग्राम कोहना स्थित सोहम आश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में अतिरिक्त धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो सोने की चेन, दो नाक की कील, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी झुमके, छह जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, दस सिक्के, एक जोड़ी पायजेब, एक लैपटॉप, 45 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बरामद सामान हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित है।

डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गोलू उर्फ विकास के खिलाफ विभिन्न जनपदों में चोरी, शस्त्र अधिनियम एवं अन्य गंभीर धाराओं में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त अमित यादव का नाम भी झूंसी में दर्ज चोरी के मुकदमों में सामने आया है। इस कार्रवाई में झूंसी थाना पुलिस, एसओजी नगर टीम तथा सर्विलांस सेल नगर जोन की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।