माेदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रम जनसहभागिता का अभियान बनें : अनिल कुमार

माेदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रम जनसहभागिता का अभियान बनें : अनिल कुमार

माेदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रम जनसहभागिता का अभियान बनें : अनिल कुमार

मुरादाबाद, 04 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले "12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेंगे। प्रयास करें कि यह सभी कार्यक्रम जनजागरण और जनसहभागिता का अभियान बनें।

यह बातें गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर मुरादाबाद की कोर कमेटी की बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री मुरादाबाद जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कही। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को भव्य, प्रभावी एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।



इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन की मजबूती तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बैठक के दौरान कोर कमेटी के सदस्यों ने संगठन, कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा, जिन पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान, विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह व डा केके मिश्रा, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, आदित्य शंखधार, ओमपाल, अर्चित गुप्ता, भरत टंडन, संजय शर्मा सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।