कॉकरोच पार्टी में कोई दम नहीं, समाप्त हो गया इंडिया एलायंस : अरुण सिंह

कॉकरोच पार्टी में कोई दम नहीं, समाप्त हो गया इंडिया एलायंस : अरुण सिंह

कॉकरोच पार्टी में कोई दम नहीं, समाप्त हो गया इंडिया एलायंस : अरुण सिंह

मथुरा, 08 जून। सोमवार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने वृन्दावन आकर प्रभु बांके बिहारी के दर्शन किए। पूजा अर्चना की। वृन्दावन नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रहे भाजपा नेता मुकेश गौतम और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने एक सवाल पर कहा कॉकरोच जनता पार्टी कौन है? सोशल मीडिया से ऐसे लोग सामने आ जाते हैं इनमें कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा पिछले 12 वर्षों में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसके साथ ही देश के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्रों का भी उत्थान हुआ है। इनमें अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर के उदाहरण उन्होंने दोहराए। राम मंदिर को दिए दान में गड़बड़ी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कितनी बार राम मंदिर गए। कितनी बार बांके बिहारी और कांशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्हें टीका और चंदन लगाने से डर लगता है, कहीं मुस्लिम वोटर नाराज न हो जायें। किसी मंदिर या ट्रस्ट को दिए जाने वाले चंदे पर कभी प्रश्न चिंह नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत को राष्ट्रवाद और सनातन की जीत बताया। दर्शन के दौरान उनके परिवार के साथ मानिक शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, जुगल गोस्वामी, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद थे।