महिला से छेड़खानी के मामले में बारह वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार

महिला से छेड़खानी के मामले में बारह वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार

महिला से छेड़खानी के मामले में बारह वर्षों से फरार आरोपित गिरफ्तार

इटावा,04नवम्बर। उत्तर प्रदेश के इटावा में महिला से छेड़खानी के मामले में पिछले बारह वर्षों से फरार चल रहे आरोपी युवक को थाना जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना जीआरपी पुलिस ने आरोपी युवक को रात्रि गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीते दस नवंबर 2013 को महिला से छेड़खानी के संबंध में धारा 354 के तहत थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी युवक थाना से ही जमानत पर रिहा होने के बाद से लेकर अभी तक न्यायालय ने उपस्थित नहीं हुआ था और आरोपित की उपस्थिति के लिए न्यायालय द्वारा बार बार आदेशिकाएं जारी की जा रही थी । न्यायालय के द्वारा आरोपित युवक संदीप दुबे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था लेकिन आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार बार अपना स्थान बदलकर कभी दिल्ली कभी मैनपुरी कभी इटावा में अलग अलग स्थानों पर रह रहा था। इसी क्रम में आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए रात्रि गश्त किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी युवक संदीप उर्फ आकाश दुबे पुत्र कमलेश दुबे निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी को इटावा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।