भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की, काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में लगेंगे योग शिविर

भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की, काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में लगेंगे योग शिविर

भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की, काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में लगेंगे योग शिविर

वाराणसी,20 जून । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण (21 जून) को व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दिवस पर पार्टी के काशी क्षेत्र के सभी संगठनात्मक ढांचे में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सांसद, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं आम नागरिक सहभागिता करेंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर योग दिवस पर प्रत्येक मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने शनिवार को बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। आज पूरा विश्व योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार मान रहा है। भारतीय दर्शन के "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः" के संदेश को योग ने विश्वभर में पहुंचाने का कार्य किया है।

दिलीप पटेल ने कहा कि 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस का प्रस्ताव रखे जाने के बाद रिकॉर्ड समय में इसे स्वीकृति मिली और तब से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। योग आज केवल भारत की पहचान नहीं बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का रूप ले चुका है।

उन्होंने बताया कि काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों, 71 विधानसभा क्षेत्रों के 337 मंडलों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी मंडलों में कार्यक्रम संयोजकों का चयन कर लिया गया है तथा तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।