प्रयाग और सेंट पीटर्स क्लब को मिली जीत

आदित्य कुमार का दोहरा शतक, सिद्धू की उम्दा गेंदबाजी

प्रयाग और सेंट पीटर्स क्लब को मिली जीत

प्रयागराज, 28 अप्रैल । आदित्य कुमार के दोहरे शतक (216 नाबाद) के दम पर प्रयाग क्लब ने जैदी इंडोर क्लब को 169 रन से हराकर सेंट पीटर्स का कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। एक अन्य मैच में सेंट पीटर्स क्लब ने सीएवी क्लब को पांच विकेट से हराया।

डीएवी मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में प्रयाग क्लब ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 381 रन (आदित्य कुमार 216 नाबाद, सूरज चौहान 52, मोहम्मद हमजा 37, अब्दुल अज़ीज़ 28 नाबाद) बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्लब की टीम 45 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन (सौरभ सिंह 60, अर्श अहमद 31, देवांश कुमार 28, हर्षवर्धन 23) ही बना सकी। आदित्य कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर सीएवी क्लब ने 35 ओवर में 165 रन (आशीष पाल 66 नाबाद, शिवम गिरी 37, अनिल 32 रन) बनाए। जवाब में सेंट पीटर्स क्लब ने 21.3 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन (रोशन कुशवाहा 48, अमृतांश 31) बना लिए। शिवांश पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।