पुलिस ने कार ड्राइवर की पहचान की
पुलिस ने कार ड्राइवर की पहचान की
नई दिल्ली, 10 नवंबर । लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की जांच में खुलासा हुआ है कि जिस हुंडई आई 20 कार में धमाका हुआ, वह मोहम्मद सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार रात सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सलमान ने बताया कि उसने यह कार करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र नाम के व्यक्ति को बेच दी थी। उसने यह भी कहा कि कार बेचने से जुड़े सभी कागजात गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिए गए हैं, ताकि जांच एजेंसियों को आगे की कड़ी जोड़ने में मदद मिले। फिलहाल पुलिस की जांच देवेंद्र पर केंद्रित हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देवेंद्र ने यह गाड़ी आगे हरियाणा के अंबाला में किसी व्यक्ति को बेच दी थी। फिलहाल अंबाला पुलिस उस खरीदार की पहचान में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाके के वक्त गाड़ी किसके पास थी और कौन उसे दिल्ली लाया। हालांकि मामला पुलवामा के आतंकी तारिक से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।
घटना की कहानी चश्मीद की जुबानी
घटना में चश्मदीद मोहम्मद फैजान ने बताया कि वह रिक्शा चलाक है। घटना के वक्त वह लाल किले पास सवारी को देख रहे थे। तभी पौने सात बजे तेज आवाज में धमाका हुआ। धमाके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके बाद कई गाड़ियों में आग लग गई थी। फैजान ने बताया कि सड़क पर लोगों के शव के टुकड़े पड़े थे। फैजान ने बताया कि लाल किले के पास हमेशा जाम लगा रहता है। यहां पुलिसकर्मी न के बराबर होते है। फैजान की मानें यहां अगर पुलिसकर्मी यहां मौजूद होते तो शायद इतने लोग घायल नहीं होते। क्योंकि
ब्लास्ट के बाद कार के आसपास की गाड़ियों में भी आग लग गई थी।