कानपुर में नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कल्याणपुर स्थित बुद्धा पार्क का निरीक्षण करते हुए का छायाचित्र
कानपुर में नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा कल्याणपुर स्थित बुद्धा पार्क का निरीक्षण करते हुए का छायाचित्र
कानपुर, 29 अगस्त उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में शुक्रवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा जोन-6, कल्याणपुर स्थित बुद्धा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने पार्क के विकास कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए। नगर निगम द्वारा बुद्धा पार्क को परिवर्तित कर शिवालय पार्क के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। यह पार्क प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप (प्रोटोटाइप) स्थापित किए जाएंगे।