प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर जनसंपर्क कार्यालय में हवन-पूजन, सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर जनसंपर्क कार्यालय में हवन-पूजन, सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पर जनसंपर्क कार्यालय में हवन-पूजन, सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान

वाराणसी, 10 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 4399 दिनों के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व की उपलब्धि के उपलक्ष्य में बुधवार को उनके वाराणसी स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न हुआ तथा सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने किया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नंद जी पाण्डेय यजमान के रूप में उपस्थित रहे। हवन-पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति, विकास और समृद्धि की कामना की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है। उन्होंने आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, नई शिक्षा नीति तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं को देश के परिवर्तनकारी कदमों के रूप में रेखांकित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में निर्मला पटेल, शिवांग दुबे, विनीत सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, विनोद राजभर, गौरव पांडेय, कपिल त्रिपाठी, शुष्मिता सेठ, सीमा यादव, पवन शर्मा, सुमित मिश्रा, अजय श्रीवास्तव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।