बाढ़ से सुरक्षा के दाय़रे में लाने को कार्ययोजना बनाने की हरी झंडी

बाढ़ से सुरक्षा के दाय़रे में लाने को कार्ययोजना बनाने की हरी झंडी

बाढ़ से सुरक्षा के दाय़रे में लाने को कार्ययोजना बनाने की हरी झंडी

शहर के यमुना घाट और संगमेश्वर मंदिर को बाढ़ से बचाने को मंत्री ने दिए निर्देशप्रभारी मंत्री ने बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण कर की तैय़ारियों व विकास कार्यों की समीक्षाहमीरपुर 17 जुलाई  गुरुवार को राज्यमंत्री, जलशक्ति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद हमीरपुर द्वारा नियत कार्यक्रम के तहत बाढ़ क्षेत्रों (बेतवा तथा यमुना तट), डिग्गी रमेडी एवं बाढ़ राहत शिविर कुछेछा डिग्री कालेज का निरीक्षण किया गया तथा कलेक्ट्रेट स्थित डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार में जिला योजना समिति/विकास कार्याे/बाढ़ पूर्व तैयारियों के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा पुराने यमुना घाट को सुरक्षित करने तथा संगमहेश्वर मन्दिर के बचाव हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि बाढ़ के समय जनमानस को आवश्यक सुविधाएँ/राहत उपलब्ध करायी जाए ताकि लोगो को समस्याएँ उत्पन्न न हो। इसके साथ ही जिला योजना समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की वित्तीय व भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गयी, जिसमें बताया गया कि विभिन्न विभागीय विकास योजनाओं हेतु कुल 28703.20 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी, जिसके सापेक्ष 28624.08 लाख रूपये का क्रमिक व्यय कर लिया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा बताया गया कि सी०एम० डैशबोर्ड पर विकास प्राथमिकता कार्यक्रम में जनपद को माह दिसम्बर 2024 व मार्च एवं जून 2025 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आईजीआरएस के निस्तारण में भी उच्च रैंक प्राप्त हुई है तथा वृक्षारोपण महा अभियान 2025 में निर्धारित लक्ष्य 75.062 लाख के सापेक्ष 75.25 लाख पौधे एक पेड़ मॉ के नाम पर रोपित किये गये है। एनआरएलएम के अन्तर्गत बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर के द्वारा 216 ग्रामों में 198.28 करोड़ का भुगतान महिला पशुपालकों को किया गया है। इसके अलावा 78 विद्युत सखियों द्वारा 20,10,95,223 रूपये का विद्युत बिल का कलेक्शन किया गया है, जिसमें विद्युत सखियों को 16,30,930 रूपये का कमीशन प्राप्त हुआ है। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद की उपलब्धियों को लेकर जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अच्छा काम किया जा रहा है, किन्तु चिकित्सा, लोक निर्माण एवं विद्युत विभाग के कार्याे में कमियॉं देखने को मिल रही है। इनके सम्बध में जनप्रतिनिधियों/मीडिया का फीडबैक भी अच्छा नही है। प्रभारी मंत्री ने सी०एम०ओ०, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत को सख्त निर्देश दिए है कि अपने-अपने विभागों में व्याप्त विसंगतियों को सुधारें, अन्यथा कार्यवाही होगी। प्रभारी मंत्री द्वारा भूजल सप्ताह के दृष्टिगत सभागार में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गयी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य आपदा मोचक निधि संबंधी पुस्तिका का विमोचन/वितरण भी किया गया।