खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध करा रही सरकार : केशव प्रसाद मौर्य
परम्परागत भारतीय खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए

लखनऊ, 05 फरवरी। उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि परम्परागत भारतीय खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्वरूप इन खिलाड़ियों में माध्यम से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सबसे बड़ी अबादी वाला देश है विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा पुरस्कार भी मिलने चाहिए। इसका मुख्य कारण खिलाड़ियों को अवसर की कमी दूर करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित खेलकूद समारोह का उदघाटन के बाद बोल रहे थे।
खेल मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सभी सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान किया है। खिलाड़ी कोटे की बची हुई भर्तियों को जल्द भरने का प्रयास किया जा रहा है । अभी हाल में सीधी भर्ती द्वारा खिलाड़ी ललित उपाध्याय को उपपुलिस अधीक्षक तथा विजय यादव को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त कराया गया है। खेल मंत्री ने कहा कि खेल नीति के अन्तर्गत खेल प्राधिकरण के गठन की कार्यवाही चल रही है अभी तक देश में कोई विश्वविद्यालय नहीं था अब उत्तर प्रदेश मंे एक भी राष्ट्रीय खेल विश्व विद्यालय मेंरठ में 1000 करोड से बन रहा है।
एकल अभियान के संस्थापक सदस्य श्याम जी गुप्त ने कहा कि गीता को समझना है तो खेल के मैदान में आओ, इसमें से मेरी कुछ बच्चे औलम्पिक में जाएं और स्वर्ण पदक लाऐं। उन्होंने कहा खेलने वाले बच्चे औलम्पिक में जाने वाले हैं यही प्रकृति का नियम है।