नाथ नगरी में पहली बार आसमान से बरसेंगे फूल, कांवड़ियों और शिवालयों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

नाथ नगरी में पहली बार आसमान से बरसेंगे फूल, कांवड़ियों और शिवालयों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

नाथ नगरी में पहली बार आसमान से बरसेंगे फूल, कांवड़ियों और शिवालयों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

बरेली, 28 जुलाई । सावन के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी बरेली एक ऐतिहासिक दृश्य की साक्षी बनेगी। पहली बार श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम आसमान से पुष्पवर्षा के रूप में देखने को मिलेगा। शहर के सप्तनाथ मंदिरों और कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कर आस्था का अभिनव उत्सव मनाया जाएगा।

यह अनोखा आयोजन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी और एसएसपी अनुराग आर्य की देखरेख में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। पहली बार होने जा रहे इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

28 जुलाई को सावन के तीसरे सोमवार को होगा आयोजन

28 जुलाई, सोमवार की सुबह 9 बजे से पुष्पवर्षा की शुरुआत होगी। बरेली के प्राचीन सप्तनाथ मंदिरों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए सजाया गया है। हरिद्वार, कछला घाट समेत विभिन्न तीर्थ स्थलों से जल लाकर हजारों शिवभक्त इन मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इसी दौरान आसमान से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं की आस्था को नमन किया जाएगा।