सोशल मीडिया पर बसपा प्रमुख मायावती को मम्मी कहने वाले यूट्यूबर पर एफआईआर

एफआईआर दर्ज होने के बाद यूट्यूबर ने मांगी माफी

सोशल मीडिया पर बसपा प्रमुख मायावती को मम्मी कहने वाले यूट्यूबर पर एफआईआर

गाजियाबाद, 21 अगस्त । बहुजन समाज पार्टी प्रमुख व उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को सोशल मीडिया पर मम्मी कहकर बुलाने वाले यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित की पुलिस कमिश्नर के नाम दी गयी तहरीर पर दर्ज की गई है। दूसरी ओर एफआईआर दर्ज होने के बाद यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांग ली है।

इससे पहले बसपा के ज़िलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने बुधवार को देर रात्रि पुलिस को दी थी। अपनी तहरीर में मोहित ने कहा है कि कहा कि गाजियाबाद का यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती की फोटो अपनी वीडियो में लगाकर उन्हें मम्मी का संबोधन करते हुए दिख रहा है। आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तहरीर में कहा गया है कि इस वीडियो को लेकर बसपा के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। पुनीत नाम के इस शख्स ने समाज का सौहार्द बिगाड़ने का अशोभनीय काम किया है। इसके लिए कठोर से कठोरता कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि ये भविष्य में किसी भी व्यक्ति विशेष पर अभद्र टिप्पणी न सके।

यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वह मायावती को मम्मी कहकर संबोधित कर रहा था। वीडियो में वह कह रहा है- ‘मायावती मम्मी, मेरे को आप बहुत याद आती हो। मैं भी आपको बहुत याद करता हूं। मम्मी आप कहां चली गई हो।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। आरोपी पुनीत ने अपने वीडियो को लेकर माफी भी मांग ली है. आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा कि उसका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

उसने कहा कि अगर उसके वीडियो से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा।

डीसीपी निमिष दशरथ पाटिल का कहना है कि मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।