एक भारत–श्रेष्ठ भारत की गूंज के साथ निकली एकता यात्रा, लौह पुरुष पटेल को दी श्रद्धांजलि

एक भारत–श्रेष्ठ भारत की गूंज के साथ निकली एकता यात्रा, लौह पुरुष पटेल को दी श्रद्धांजलि

एक भारत–श्रेष्ठ भारत की गूंज के साथ निकली एकता यात्रा, लौह पुरुष पटेल को दी श्रद्धांजलि

मीरजापुर, 12 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में लालगंज मंडल के बापू उपरौध इंटर कॉलेज में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में रन फॉर यूनिटी–एकता यात्रा और सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती अभियान के तहत सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का समर्पण, संगठन क्षमता और एक भारत के प्रति दृष्टिकोण आज भी देश को दिशा दे रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पटेल जी की विचारधारा से प्रेरित बताया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि लौह पुरुष पटेल का जीवन कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने न्याय आधारित राष्ट्र का निर्माण किया, उसकी रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है।

इसके बाद भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर एकता यात्रा को रवाना किया, जो लालगंज बाजार होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में जय सिंह, प्रमिला बिंद, सुजीत मोदनवाल, ज्ञान प्रकाश दूबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे।