समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : मनीष कुमार वर्मा,

समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : मनीष कुमार वर्मा,

समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : मनीष कुमार वर्मा,

प्रयागराज, 01 जुलाई । समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उक्त बात बुधवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा।

उन्होंने चिकित्सकों से सेवा भावना के साथ मरीजों के उपचार के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना किया।

इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए चिकित्सा सेवा को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताया।

इस कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा, सामाजिक योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ प्रातः आठ बजे आईएमए भवन परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद चिकित्सकों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान देने के लिए डॉ. विजय कुमार, डॉ. रणवीर मिश्रा और डॉ. इंदु कृष्ण दुबे को सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी श्री एम.पी. कुमार वर्मा को सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. श्रेया केशरवानी, विशाल द्विवेदी तथा डॉ. आयुष सिंघल शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा रहे।

समारोह का संचालन डॉ. आरती श्रीवास्तव ने किया तथा आईएमए के सचिव डॉ. आशुतोष कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, आईएमए के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।