अजीत पवार के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
अजीत पवार के निधन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
शिमला, 28 जनवरी । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला बताया है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अजीत पवार ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज कल्याण, जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आमजन, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के हित में किए गए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राजनीति और प्रशासन में उनके अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व से जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को दिशा मिली। उनका असामयिक जाना देश के सार्वजनिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार, सहयोगियों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह संदेश मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।