भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे 5 सितंबर को आएंगे अयोध्या
भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे 5 सितंबर को आएंगे अयोध्या
अयोध्या, 4 सितंबर भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे 5 सितंबर को अयोध्या आएंगे और राम मंदिर का दर्शन पूजन करेंगे वे सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से उनका काफिला प्रयागराज और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे होते हुए राम मंदिर पहुंचेगा।
पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं। लगभग चार घंटे के प्रवास में वे भगवान श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया जाएगा। उनके सम्मान में विशेष दोपहर भोज का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश सरकार और केंद्र के मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा इंतज़ामों का निरीक्षण किया है। दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।