बटुकों की पिटाई सनातनियों में फूट डालने की साजिश : रवीन्द्र पुरी
बटुकों की पिटाई सनातनियों में फूट डालने की साजिश : रवीन्द्र पुरी
प्रयागराज, 21 जनवरी । माघ मेले में शाही स्नान की परम्परा नहीं है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गलत किया है। लेकिन पुलिस ने बटुकों की बेरहमी पिटाई की यह सनातनियों में फूट डालने की साज़िश है। यह बात विहिप के शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने मीडिया से कही।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को गाली नहीं देना चाहिए। यदि ऐसी घटना हुई तो तत्काल हमें और मुख्यमंत्री योगी से फोन करके सूचना एवं शिकायत करनी चाहिए। बटुकों की बेरहमी से की गई पिटाई मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बटुकों की पिटाई करके सनातनियों में फूट डालने की साज़िश है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संतों एवं बटुकों की बेरहमी से की गई पिटाई को मुख्यमंत्री योगी से वार्ता करूंगा, लेकिन परम्परा को तोड़ने का अधिकार किसी को नहीं है।