औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को 21 लाख का इनाम : दिनेश शर्मा
औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को 21 लाख का इनाम : दिनेश शर्मा

मथुरा, 17 मार्च(हि.स.)। महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर चौतरफा हिंदू संगठन और मराठा संगठन के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने मुगल शासक औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को 21 लाख रुपए इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया। उन्होनें कहा कि ऐसी कब्र हिंदुस्तान में नहीं होनी चाहिए। अगर किसी को कब्र की जरूरत है तो पाकिस्तान ले जाए।
सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान में ऐसी कब्र जो कि मुगल शासक औरंगजेब ने बहन बेटियों और हिंदुओं पर बेहद अत्याचार किए थे, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कब्र की भारत में कोई आवश्यकता नहीं, अगर किसी को कब्र चाहिए तो वह पाकिस्तान ले जाए। उन्होंने बताया कि मुगल शासक औरंगजेब ने हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तोड़ा और बहन बेटियों पर अत्याचार किए गए थे, ऐसे अत्याचारी मुगल शासक की कब्र हिंदुस्तान में क्या कर रही है। ऐसी कब्र पर जो कोई भी बुलडोजर चलाएगा उसको श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास 21 लाख रुपए ईनाम के तौर पर देगी। गौरतलब है कि भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में औरंगजेब की अवैध मस्जिद का मामला भी संघर्ष न्यास ने उठाया था। फिलहाल मामला प्रयागराज हाई कोर्ट और दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।