प्रयागराज में 56 प्रकार के महाभोग से सजे जगत के नाथ, तिरुपति बालाजी स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, महाआरती के बाद हुआ महाभोग प्रसाद का वितरण

प्रयागराज में 56 प्रकार के महाभोग से सजे जगत के नाथ, तिरुपति बालाजी स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

प्रयागराज, 19 जुलाई  श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को काशी राज नगर, कटघर स्थित प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी का दिव्य श्रृंगार, 56 प्रकार के महाभोग एवं महाप्रसाद वितरण का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी ने तिरुपति बालाजी के स्वरूप में भक्तों को दिव्य दर्शन देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान जगन्नाथ जी को 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग अर्पित कर की। इसके उपरांत मंत्री गगन दास गुप्ता, उपाध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, अमर रस्तोगी, राजेश केसरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता, त्रिलोकी केसरवानी, पप्पू कलश, शशिकांत जायसवाल, पूनम गुप्ता, विजय वैश्य, उमेश चंद्र जायसवाल, अजय अग्रहरि सहित श्रद्धालुओं ने महाआरती कर महाभोग प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।

रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी का विशेष श्रृंगार तिरुपति बालाजी के स्वरूप में किया गया। उन्हें पारंपरिक 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया, जिसमें भात, कढ़ी, रोटी, कोहड़े की सब्जी, खीर, खिचड़ी, दही, घी, मक्खन, रबड़ी, मालपुआ, खाजा, रसगुल्ला, रसमलाई, जलेबी, इमरती, पेड़ा, बर्फी, विभिन्न फल एवं अनेक पारंपरिक व्यंजन शामिल रहे।

इस अवसर पर उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों को उनके उत्कृष्ट सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने किया।

धार्मिक आयोजन में अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू भैया), पार्षद कुसुमलता गुप्ता, संजय वैश्य, राजेश गुप्ता, कार्तिक श्रीवास्तव, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, सुनील कुमार, संजय गुप्ता, रीना साहू, मंजू गुप्ता, सरिता मिश्रा चतुर्वेदी, लता उपाध्याय, मीना देवी, गीतांजलि गुप्ता, महेश सोनी, संदीप गुप्ता, शिवम अग्रहरी, अनूप मिश्रा, अतुल खन्ना, साक्षी केसरवानी, मालती केसरवानी, सुनीता साहू, प्रीति गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, जय जगन्नाथ के उद्घोष और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया तथा सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।