विधायक के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, प्रयागराज के फाफामऊ तिराहे पर बेकाबू बस ने मारी टक्कर

प्रतापगढ़ के रानीगंज विधायक के परिवार में कोहराम, सड़क दुर्घटना में भतीजे अशोक वर्मा का निधन

विधायक के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, प्रयागराज के फाफामऊ तिराहे पर बेकाबू बस ने मारी टक्कर

प्रयागराज, 27 अप्रैल ।प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाना क्षेत्र में तिराहे के समीप सोमवार को बेकाबू बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसकी पहचान प्रतापगढ़ के रानीगंज विधायक आर.के. वर्मा के भतीजे के रूप में हुई। घटना की सूचना पर विधायक भी परिवार के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायदेव डढ़वा निवासी अशोक वर्मा (42) पुत्र जोखेलाल वर्मा की मौत हुई है। मृतक रानीगंज विधायक आर. के. वर्मा के भतीजे बताए जा रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक घर से सोमवार सुबह अपने रिश्तेदार को देखने के लिए प्रयागराज शहर आ रहे थे तभी फाफामऊ तिराहे के समीप पीछे से मोटरसाइकिल में एक बस ने टक्कर दी। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।