तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, चालक फरार

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, चालक फरार

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, चालक फरार

कानपुर, 18 जुलाई। रावतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि रावतपुर थाना क्षेत्र के मस्वानपुर शिव नगर निवासी गोकुल प्रसाद (60) पेशे से राजमिस्त्री थे। परिजनों के अनुसार आज वह निर्माण कार्य स्थल से साइकिल से घर लौट रहे थे। जब वह अशोक वाटिका चौराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोकुल प्रसाद कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन बाइक चालक बिना रुके वाहन समेत फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हैलट अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल बाइक का नंबर भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसके आधार पर चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।-------------