मनसा देवी मंदिर स्थापना दिवस की सुरक्षा पर 24 घंटे में फैसला लेने का हाईकोर्ट का निर्देश

मनसा देवी मंदिर स्थापना दिवस की सुरक्षा पर 24 घंटे में फैसला लेने का हाईकोर्ट का निर्देश

मनसा देवी मंदिर स्थापना दिवस की सुरक्षा पर 24 घंटे में फैसला लेने का हाईकोर्ट का निर्देश

प्रयागराज, 17 नवंबर । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कानपुर नगर के श्री मनसा देवी मंदिर सिद्धपीठ के 88वें स्थापना दिवस से जुड़ी याचिका का मंगलवार को निस्तारण कर दिया। न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने याची को नगर आयुक्त के समक्ष नया प्रत्यावेदन देने का निर्देश दिया।

विष्णु शंकर त्रिपाठी की याचिका में नगर आयुक्त, कानपुर नगर को 21 सितंबर 2026 के प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने का निर्देश देने की मांग की गई थी। साथ ही गंगेश्वर महादेव मठ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह के लिए पूर्व की भांति आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी प्रार्थना की गई थी।

सुनवाई के दौरान नगर आयुक्त की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि याची की शिकायत पर नगर आयुक्त स्वयं विचार कर सकते हैं और कानून के अनुसार उचित आदेश पारित करेंगे।

इसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कहा प्रत्यावेदन मिलने के बाद नगर आयुक्त को अगले 24 घंटे में शिकायत पर निर्णय लेना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तर्कसंगत और स्पष्ट होना चाहिए।