वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का अमर उद्घोष है: शिवम सिंह, प्रयागराज में निकली दो विशाल तिरंगा यात्राएं

वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का अमर उद्घोष है: शिवम सिंह, प्रयागराज में निकली दो विशाल तिरंगा यात्राएं

वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का अमर उद्घोष है: शिवम सिंह, प्रयागराज में निकली दो विशाल तिरंगा यात्राएं

प्रयागराज, 07 अगस्त वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रभक्ति का अमर उद्घोष है। इसके 150 वर्ष पूरे होना प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए गर्व और आत्मचिंतन का अवसर है। यह बात शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने कही

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा युवाओं में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराने का प्रभावी माध्यम है। प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देशभर में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि युवा पीढ़ी स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, राष्ट्रभक्तों के बलिदान और राष्ट्रीय मूल्यों से प्रेरणा ले सके।

अभाविप, प्रयाग महानगर के मंत्री प्रतीक मिश्रा ने कहा कि प्रयागराज में निकाली गई तिरंगा यात्रा युवाओं की राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। विद्यार्थी परिषद छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानते हुए युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करती रही है। यह तिरंगा यात्रा प्रत्येक युवा को भारत की अखंडता, एकता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के समापन पर अभाविप के पूर्व प्रांत मंत्री (दिल्ली) आशुतोष श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयागराज की ओर से शहर में दो विशाल तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। पहली तिरंगा यात्रा पार्वती चौराहे से छात्रसंघ भवन चौराहे तक तथा दूसरी ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से गोविंदपुर टैक्सी स्टैंड तक निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री आकाश गौड़ की विशेष उपस्थिति रहे। इस अवसर पर अभाविप प्रयाग महानगर के अध्यक्ष डॉ. मनीष श्रीवास्तव, कौतुक उपाध्याय, कार्तिकेय पति त्रिपाठी, अश्वनी चौहान, राहुल तिवारी, ज्ञान प्रकाश, अमन, अभिनव, शांतनु, अंबुज, आंचल सिंह, निवेदिता मिश्रा, समृद्धि प्रिया पाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।