महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष बनाए गए शंकर लाल

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष बनाए गए शंकर लाल

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष बनाए गए शंकर लाल

प्रयागराज, 26 अगस्त  अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष ऋषिकुल विद्यालय में 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम की तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य रूप से मनाने के लिए समिति का अध्यक्ष शंकर लाल को बनाया गया है। यह जानकारी मंगलवार को संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष शंकर लाल के साथ ही उत्तर कुमार को उपाध्यक्ष और राजेश कुमार हंटर, सुशील कुमार को महामंत्री एवं मनीष कुमार चौहान को मंत्री, सनी राज मंत्री,देवेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार मो मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।

इस संबंध में आगे जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश प्रसाद ने बताया कि रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रयागराज के कई वरिष्ठ समाजसेवी और कई राज नेता शामिल होंगे।

इस संबंध में हुई बैठक में प्रबंधक हरिकृष्ण वाल्मीकि, पुन्नूलाल, संदीप चौहान, किशन आनंद, पूरण कुमार, गुरु प्रकाश, अनिल चंद्र, रोहित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।