डॉ. आंबेडकर काे याद कर बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक ने श्रद्वा सुमन अर्पित किए

डॉ. आंबेडकर काे याद कर बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक ने श्रद्वा सुमन अर्पित किए

डॉ. आंबेडकर काे याद कर बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक ने श्रद्वा सुमन अर्पित किए

नोएडा, 6 दिसंबर । डॉ. भीमवराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर बहुजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद, राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, कोऑर्डिनेटर भीमराव अंबेडकर, नौशाद अली, गौतम बुद्ध नगर के बसपा जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह, नोएडा महानगर अध्यक्ष नरेश उपाध्याय सहित भारी संख्या में बसपा के नेता पहुंचे। सभी ने बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बाबा साहेब के पुण्यतिथि के अवसर पर आज सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न जगहों से हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ आने से पूरा प्रेरणास्थल आंबेडकर मय हो गया है। इस दौरान यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ जगहों पर रूट डायवर्जन किया है तथा 16 अस्थायी पार्किंग बनाई गईं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी कड़े इंतजाम किये हैं।

उल्लेखनीय है कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. बीआर आंबेडकर का योगदान भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता के रूप में उनकी भूमिका से कहीं आगे है। उन्होंने एक ऐसे राष्ट्र की कल्पना की थी, जो न केवल राजनीतिक लोकतंत्र को कायम रखे बल्कि सामाजिक और आर्थिक न्याय भी हासिल करने को सुनिश्चित करे। उनकी गहरी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता ने प्रमुख आर्थिक और सामाजिक ढांचों को प्रभावित किया, जिससे वे स्वतंत्र भारत के शासन और विकास को आकार देने में मील का पत्थर साबित हुआ।