प्रयागराज: करंट लगने से महिला की माैत

प्रयागराज: करंट लगने से महिला की माैत

प्रयागराज: करंट लगने से महिला की माैत

प्रयागराज, 02 जून । प्रयागराज जिले में स्थित कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया बयालीस गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढ़िया बयालीस गांव निवासी कुसुम देवी (३५) पत्नी पिंटू मंगलवार को घर के अन्दर सफाई करते समय फर्राटा हटाने के लिए हाथ लगाते ही करंट की चपेट में आ गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुसुम देवी के तीन बच्चे हैं। उसके पहले पति के निधन के बाद कुसुम की पिंटू के साथ दूसरी शादी हुई थी।