प्रयागराज: सड़क हादसे में चार युवकों की चली गई जान

प्रयागराज: सड़क हादसे में चार युवकों की चली गई जान

प्रयागराज: सड़क हादसे में चार युवकों की चली गई जान

प्रयागराज, 18 सितंबर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शिवकुटी थाना क्षेत्र के मजार चौराहे के समीप सड़क हादसे में बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के गमिरहटा गांव निवासी आशुतोष गौतम 22 वर्ष पुत्र तुलसीराम गौतम तेलियरगंज में कमरा लेकर रहता था। वह बुधवार की रात शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज निवासी आदर्श कुमार 15 वर्ष पुत्र अनिल कुमार, शिवकुटी अम्बेडकर शनि गौतम 16 वर्ष पुत्र संजय गौतम एवं कार्तिक 18 वर्ष पुत्र सुदामा के साथ मोटरसाइकिल से बुधवार की रात कहीं जा रहे थे। रास्ते में शिवकुटी थाना क्षेत्र में स्थित मजार चौराहे के समीप किसी वाहन की टक्कर से चारों लड़के घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने चारों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने आशुतोष, आदर्श कुमार,शनि कुमार गौतम को मृत घोषित कर दिया और कार्तिक का उपचार शुरू कर दिया। लेकिन उसकी भी उपचार के दौरान गुरुवार भोर में मौत हो गई। चिकित्सकों ने चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करने के लिए परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।