प्रयागराज में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
प्रयागराज में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
प्रयागराज, 10 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप बुधवार को कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मन्दर देव माफी गांव निवासी धर्मेन्द्र सोनकर (३४) पुत्र राम सजीवन की मौत हुई है। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि एक बेटी, दो बेटों एवं पत्नी सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए फल का कारोबार करता था। बुधवार सुबह वह मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से चन्दौहा गांव जा रहा था। रास्ते में कार की टक्कर से धर्मेन्द्र सोनकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में मौत हो गई। उधर इस सूचना पर परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।