आनेवाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण को सभी को करना होगा सहयोग: स्वतंत्रदेव सिंह
आनेवाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण को सभी को करना होगा सहयोग: स्वतंत्रदेव सिंह
प्रयागराज, 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्वछता अभियान के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार सुबह प्रयागराज स्थित भारद्वाज आश्रम मंदिर कारिडोर में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को स्वछता एवं पर्यावरण की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वछता से देश की होगी अलग पहचान।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को प्रतिबंधित पोलीथिन का प्रयोग नहीं करना है। इसके स्थान पर कपड़ा एवं कागज युक्त बैग का प्रयोग करने का सभी प्रयागराज वासियों को शपथ लेनी होगी। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हम सभी भाई-बहनों को इसके प्रति जागरूक होने के साथ लगातार प्रयास करते रहना है। जिससे आनेवाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में कामयाब हो सके। इस मौके पर भाजपा के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़, समाजसेवी दुकान जी, समेत भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।