ओवरटेक करते समय डंपर से टकराई डीसीएम, खलासी की मौत

ओवरटेक करते समय डंपर से टकराई डीसीएम, खलासी की मौत

ओवरटेक करते समय डंपर से टकराई डीसीएम, खलासी की मौत

बहराइच, 22 जून । उत्तर प्रदेश में जनपद बहराइच में गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की जान चली गई। थाना पयागपुर क्षेत्र के परवानी पुरवा के पास डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे डीसीएम में सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई ।

डीसीएम संख्या यूपी-26टी-8932 बिहार से माल लादकर पीलीभीत जा रही थी। परवानी पुरवा के निकट चालक ने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान डीसीएम डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार खलासी पंकज (29) पुत्र विनोद निवासी एयरपुरा, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई डीसीएम चालक मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पंकज पिछले करीब दो महीने से उसके साथ हेल्पर के रूप में काम कर रहा था रोजी-रोटी की तलाश में वाहन पर काम करने निकला युवक एक पल में काल के गाल में समा गया । घटना की सूचना मिलते ही थाना पयागपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और जल्दबाजी में ओवरटेक करने की प्रवृत्ति के घातक परिणामों को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।