योगी सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए अयोध्या पहुंची साइकिल यात्रा

महापौर ने की साइकिल यात्रियों की हौसला अफजाई

योगी सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए अयोध्या पहुंची साइकिल यात्रा

उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निकला साइिकल यात्रियों का दल मंगलवार को अयोध्या पहुंचा और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने यात्रा के संबंध में जानकारी ली और उनकी हौसला अफजाई की। साइकिल यात्री अरविंद सिंह और रणविजय सिंह संत कबीरनगर जिले के ग्राम बूढी बेलहर के निवासी हैं। वह साइकिल से योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा हिंदुत्व की अलख जगाने निकले हैं। अरविंद ने बताया कि अब तक 62 दिनों में 22 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। बीते एक जनवरी 2022 से यात्रा शुरू करने वाले रणविजय का लक्ष्य लोगों में राष्ट्रवाद की अलख जगाना है।