पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

पीड़ित परिवार को अजय राय ने दी 50 हजार की आर्थिक सहायता

पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

हमीरपुर,18 सितम्बर  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जेल में निरुद्ध बंदी की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया। अध्यक्ष ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।जिला कारागार में निरुद्ध बंदी सदर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर निवासी अनिल द्विवेदी पुत्र कृष्ण कुमार द्विवेदी की मौत के मामले पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने जिला प्रशासन से घटना में हो रही कार्यवाही की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख दर्द जानकार उनको सांत्वना दी है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन मुख्य हत्यारोपी जेलर को बचाने में जुटी है। सारा दोष डिप्टी जेलर व नंबरदारों पर डालने के प्रयास में है। कहा कि बिना जेलर के आदेश से कारागार में कुछ नहीं होता है। कहा कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उन्होंने मृतक की पत्नी पूजा द्विवेदी को हर संभव मदद दिलाने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कनिष्ट पांडेय, पूर्व विधायक जगदीश नारायण शर्मा, महोबा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी शामिल रहे।