कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जनसंवाद में सुनीं जनता की समस्याएं

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जनसंवाद में सुनीं जनता की समस्याएं

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जनसंवाद में सुनीं जनता की समस्याएं

मीरजापुर, 05 सितम्बर । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल ने शुक्रवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजन, शुभचिंतकों और एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसंवाद में प्रमुख रूप से बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। मंत्री पटेल ने एक-एक कर सबकी बातें सुनीं और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा और अपना दल (एस) के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।