बाबा साहेब के बनाए संविधान को कमजोर करने की साजिश रच रही भाजपा : अजय राय

बाबा साहेब के बनाए संविधान को कमजोर करने की साजिश रच रही भाजपा : अजय राय

बाबा साहेब के बनाए संविधान को कमजोर करने की साजिश रच रही भाजपा : अजय राय

बरेली, 6 दिसंबर । बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जनपद पहुंचे। यहां पर उन्होंने कोतवाली स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को कमजोर करने की साज़िश रच रही हैं, लेकिन कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर कार्यों में हो रही जल्दबाजी पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार के दबाव में काम कर रहे कर्मचारियों की मौत हो रही है, लेकिन दोनों ही मौन साधे हुए हैं। राय ने एसआईआर ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार गंगवार और एमबी इंटर कॉलेज के शिक्षक अजय अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पर्याप्त समय रहते हुए भी एसआईआर को जल्द पूरा कराने की क्या मजबूरी है? कांग्रेस ने बीएलओ और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिजनों को कम से कम एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई गई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के बी. त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान, राजन उपाध्याय, सुरेश वाल्मीकि, मुजम्मिल रज़ा एडवोकेट, तीरथ मधुकर, कमरुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।------------------