लखनऊ में बिल्डिंग में लगी भीषण आग की चपेट में कोचिंग संस्थान, जान बचाने के लिए कई छात्र नीचे कूदे

लखनऊ में बिल्डिंग में लगी भीषण आग की चपेट में कोचिंग संस्थान, जान बचाने के लिए कई छात्र नीचे कूदे

लखनऊ में बिल्डिंग में लगी भीषण आग की चपेट में कोचिंग संस्थान, जान बचाने के लिए कई छात्र नीचे कूदे

लखनऊ, 22 जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक बिल्डिंग में आग लग गई। इसी बिल्डिंग में कोचिंग है और आग वहां तक पहुंच गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। घटना पर एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र और एडीएम सिटी के साथ अलीगंज व मड़ियांव पुलिस राहत बचाव कार्य कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि अलीगंज स्थित पुरनिया के पास एक बिल्डिंग की दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपर कोचिंग सेंटर है। आग विकराल रूप लेते हुए कोचिंग की तरफ बढ़ने लगी। यहां पर मौजूद बच्चे अपनी जान बचाने के लिए कूद पड़े, जिन्हें गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलते ही अलीगंज और मड़ियांव थाना की पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है। पुलिस की टीम ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का काम चल रहा है। साथ ही फंसे लाेगाें काे भी बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाख जी भी पहुंच गये है। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।-