मुरादाबाद के कांठ निवासी युवक के पास से हापुड़ में 38 किलोग्राम हाईड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद

मुरादाबाद के कांठ निवासी युवक के पास से हापुड़ में 38 किलोग्राम हाईड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद

मुरादाबाद के कांठ निवासी युवक के पास से हापुड़ में 38 किलोग्राम हाईड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद

मुरादाबाद, 12 नवम्बर । दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद देशभर में घोषित हाईअलर्ट के चलते पुलिस सघन चेकिंग चला रही हैं। बुधवार को हापुड़ जिले में बार्डर पर थाना पिलखुआ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के युवक के पास से 38 किलोग्राम हाईड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद किया, वहीं सीतापुर के दो लोगों के पास से ढाई किलोग्राम गंधक बरामद किया। तीनों के पास इन पदार्थों को खरीदने का कोई भी अनुमति पत्र मौजूद नहीं था। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

थाना पिलखुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि बुधवार पुलिस टीम चेकिंग के लिए परतापुर चौराहे पर मौजूद थी। इसी बीच दो व्यक्ति थैला टांगे हुए एक स्कूल की ओर से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी रकते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से ढाई किलो गंधक बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी जिला सीतापुर के थाना पिसावा के गांव कप्सा कला निवासी शोभित कुमार और विजेंद्र सिंह हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके पास से जो गंधक बरामद हुई हैं, उसे हरियाणा के हिसार स्थित एक कंपनी से लेकर आए हैं। इसका प्रयोग खेतों से आवारा पशुओं को भगाने के लिए धमाका करने के लिए किया जाता है। जब दोनों आरोपियों से बरामद विस्फोटक सामग्री का लाइसेंस मांगा गया तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसे अलावा उपनिरीक्षक महन्थराज यादव अपनी टीम के साथ हिंडालपुर बंबा की पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध युवक प्लास्टिक की केन लेकर खड़ा हुआ दिखाई दिया। केन की जांच की गई, तो पता चला कि उसमें हाईड्रोफ्लोरिक एसिड है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह जिला मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव उमरी कर्ला निवासी शोएब है, उसने 38 किलोग्राम हाईड्रोफ्लोरिक एसिड को कुछ घंटों पहले ही एक व्यक्ति से खरीदा था, वह किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने हाईड्रोफ्लोरिक एसिड को प्रयोगशाला में भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसका इस्तेमाल शीशा साफ करने के लिए किया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि जो हाइड्रोफ्लोरिक एसिड बरामद किया गया है, वह पहाड़ गंज दिल्ली से लाया गया है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।