प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक काे लेकर सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक काे लेकर सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक काे लेकर सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन

बहराइच, 18 मई । कलेक्ट्रेट परिसर बहराईच में पहुँचकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं ,स्मार्ट मीटर ,डीजल पेट्रोल और गैस की किल्लत को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी जमकर नोक-झोंक हुई। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव ने कहा कि जबसे केन्द्र व उ.प्र. में भाजपा की सरकार बनी है, लगातार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे हैं जिससे देश व प्रदेश के छात्र नौजवान बहुत आहत व परेशान हैं। भाजपा सरकार में लगतार बेतहाशा महंगाई बढ़ती जा रही है।

हमारी मांग है कि नीट परीक्षा एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं जिस पर अविलम्ब रोक लगायी जाए और इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पेपर लीक होने से आहत होकर जिन छात्रों ने आत्महत्या की है या अवसाद में चले गये हैं, जिनकी जानें गयी हैं ,उनके परिवार को न्याय तथा पीड़ित परिवार को 50-50 लाख मुआवजा प्रदान किया जाए। डीजल -पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमती तत्काल वापस ली जाए तथा जमा खोरी व काला बाजारी पर अविलम्ब रोक लगायी जाए। रसोई गैस की काला बाजारी बन्द हो और बढ़े हुए दाम वापस लिये जाएंतथा पर्याप्त मात्रा में आमजनमानस को तत्काल करायी जाए ।