कमरे में फंदे से लटका पाया गया छात्रा का शव

कमरे में फंदे से लटका पाया गया छात्रा का शव

कमरे में फंदे से लटका पाया गया छात्रा का शव

प्रयागराज, 10 जून। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा में बुधवार को कमरे के फंदे से लटका एक छात्रा का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव निवासी श्रृजन राय (१९) पुत्री सतीश राय नगर के झलवा मोहल्ले में कमरा लेकर रहती और बीकाम प्रथम की पढ़ाई करने के साथ तैयारी करती थी। बुधवार को उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजन यदि कोई तहरीर देते हैं तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।