अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित
कोरोना के समय दूसरों की मदद के लिए मसीहा बनकर सामने आने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि मैंने सावधानी के साथ खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सोनू सूद ने आगे लिखा कि मैं अपना पूरा ख्याल रख रहा हूं आप सब चिंता न करें इससे मुझे आपकी मदद करने के लिए और समय मिल गया है। आप सब याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं।
amit sharma